ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरदंगे के आरोपी की गोली मारकर हत्या

दंगे के आरोपी की गोली मारकर हत्या

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संजीव बालियान के गांव कुटबी की बगल वाले गांव कुटबा में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान में आराम कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर...

दंगे के आरोपी की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 10 Nov 2018 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संजीव बालियान के गांव कुटबी की बगल वाले गांव कुटबा में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े मकान में आराम कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को 2013 में हुए दंगे में एसआईसी ने कुटबा गांव में आठ लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में मुख्य रूप से आरोपी बनाया था।

हत्यारों ने सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। गांव कुटबा में शनिवार दोपहर रामदास उर्फ काला की बाजार में दुकान है। वह दोपहर में दुकान बंद कर कुछ देर के लिए अपने घर में आराम करने को आया और घर के बरामदे में लेटा हुआ था।

उसके परिवार के अन्य लोग जंगल मे गए हुए थे, जबकि तीन बच्चे छत पर कार्य कर रहे थे। दो नकाबपोश हमलावर मकान में घुस गए। बताया गया है कि बिना कुछ कहे सुने हमलावरों ने उसकी कनपटी में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बेटी नेहा, बेटा विशाल व टिंकू दौड़ते हुए छत से नीचे पहुचे।

उन्होंने देखा कि उनके पिता चारपाई पर लहूलुहान हालात में पड़े है। हमलावरों को गली की ओर भागते हुए देखा गया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव कुटबा में दंगे में सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी की हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढाना हरिराम यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंचे।

जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बोले एसपी देहातगोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। आलोक शर्मा, एसपी देहात।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें