कूड़ा डालने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया

Dec 12, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - ढाकन चौक के समीप कूड़े के ढेर के खिलाफ मोहल्ले वासियों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कूड़े से बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। अगर कूड़ा नहीं हटाया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। नगर पालिका ने पहले तिगाई में कूड़ा प्लांट लगाया था, लेकिन अब ढाकन चौक में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है।

कूड़ा डालने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया

ढाकन चौक के समीप नगर पालिका द्वारा डाले जा रहे कूड़े के विरोध में तहसील पहुंचे मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि कूड़े से हो रही गंदगी से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कूड़ा नहीं हटाया तो तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को ढाकन चौक स्थित मोहल्ले के सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम निकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा तिगाई में कूड़ा प्लांट लगाया गया था जो ग्रामीणों के विरोध से कुछ दिन बाद बंद हो गया। वहां से बंद होने के बाद पालिका ने ढाकन चौक स्थित एक जगह पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है।

बच्चों का बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। गुरुवार को भी जब नगर पालिका ईओ राजीव कुमार प्लांट पर पहुंचे थे तो मोहल्ले वासियों ने हंगामा कर कूड़ा हटाए जाने की मांग की थी। मिले आश्वासन के बाद शुक्रवार को फिर से कूड़ा डाला गया। मोहल्ला वासियों ने कहा कि अगर वहां से प्लांट नहीं हटाया गया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मनोज सैनी, रामकिशोर, राकेश सैनी, बृजपाल, सोनी, किरण, पाल मंजू, उषा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।