ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरमहिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में किया रैफर

महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में किया रैफर

क्षेत्र के एक गांव में एक सिरफिरे युवक ने एक महिला के उपर तेजाब फैंक दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्यालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने...

महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में किया रैफर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 08 Apr 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के एक गांव में एक सिरफिरे युवक ने एक महिला के उपर तेजाब फैंक दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्यालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।

बुधवार की देर रात एक सिरफिरे युवक ने एक महिला की छत पर चढ़कर उसके उपर तेजाब फैंक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित अमन पुत्र रामभूल निवासी कवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला के परिवार से दुश्मनी रखता था। जिसका बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। जबकि गांव में चर्चा है कि आरोपित एक युवती पर तेजाब डालना चाहता था लेकिन जैसे ही आरोपित ने तेजाब युवती के उपर डालना चाहा तो युवती की मां बीच में आ गई और तेजाब से झुलस गई। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आरोपित अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर रंजिश रखता था जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें