Muzaffarnagar News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मीरापुर के एक गांव में, पड़ोसी युवक ने एक युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती को धमकी देते हुए उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा।

Muzaffarnagar News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर दिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक युवक पर आरोप है कि शुक्रवार की देर रात वह पड़ोस में रहने वाली अपनी ही बिरादरी की एक युवती के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने युवती को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक शादाब पुत्र शकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया,पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा और कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब को कुतुबपुर गंगनहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार