रामपुर तिराहाकांड:लोक अभियोजक के स्वास्थ्य खराब होने से टली सुनवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - रामपुर तिराहाकांड से जुड़े दो मामलों की सुनवाई टल गई। कोर्ट ने 17 दिसम्बर की तारीख तय की है। 1994 में उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर पुलिस फायरिंग में सात लोगों की मौत हुई थी। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश...

रामपुर तिराहाकांड:लोक अभियोजक के स्वास्थ्य खराब होने से टली सुनवाई

रामपुर तिराहाकांड से जुड़े दो मामलों सरकार बनाम एसपी मिश्रा व सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में कोर्ट में सुनवाई टल गयी। दोनों मामलों में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 17 दिसम्बर की तिथि नियत की है। सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में अभियोजन अंतिम बहस कर रहा है। विगत एक अक्तूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों का पुलिस से टकराव हो गया था। पुलिस ने रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर फायरिंग कर दी थी। आरोप है पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी थी। जबकि, महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगा था। इस मामले में सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। दोनों मामलों की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह फौजदार की कोर्ट में चल रही है। सीबीआई के अभियोजक धारा सिंह मीणा के कोर्ट में पेश न होने के कारण सुनवाई टल गयी। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए 17 दिसम्बर की तिथि नियत की गयी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।