पूर्व विधायक की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा, हड़कंप
मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक नूर सलीम राणा की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की। जांच में करोड़ों की हेराफेरी का पता चला। छापे के दौरान मुख्य संचालक मौके पर नहीं थे, लेकिन जांच जारी रही। अधिकारियों ने मिल की गतिविधियों पर नज़र रखी थी।

मुजफ्फरनगर चरथावल से विधायक रहे एवं वर्तमान में रालोद नेता नूर सलीम राणा की रोलिंग मिल पर मंगलवार सुबह स्टेट जीएसटी विभाग ने छापेमारी की है। तीन टीमों ने पुलिस बल के साथ रोलिंग मिल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि पूर्व विधायक व अन्य संचालक मौके पर नहीं होने से कार्रवाई दोपहर बाद शुरू हुई। शाम तक चली जांच में करोड़ों की हेराफेरी पकड़ी गई है।शहर के नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की अमन रोलिंग मिल का संचालन होता है। रोलिंग मिला मुख्य द्वार हाईवे की तरफ है, लेकिन रोलिंग मिल में पीछे का गेट होने की भी विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने होली के बाद अमन रोलिंग मिल की क्रय-बिक्री और जीएसटी जमा करने की धनराशि पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।
सोमवार को स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज शुक्ला ने अपनी टीम के साथ सुबह आठ बजे रोलिंग मिल पर छापा मारा। सुबह के समय संचालक वहां नहीं मिले, लेकिन कर्मचारियों की मदद से टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर बाद रोलिंग मिल के निदेशक नूर सलीम राणा पहुंचे, जिसके बाद जांच की प्रक्रिया तेज की गई।संयुक्त आयुक्त सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि अमन रोलिंग मिल में करोड़ों के लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका है। इसके चलते वहां छापेमारी शुरू की गई है। सोमवार देर रात तक जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी जीएसटी की चोरी निकलेगी। वहीं इस छापेमारी के दौरान बिलों को भी जब्त किया गया है, जिससे बोगस फर्मों का जाल फैलाने वाले कुई मुख्य लोगों की धरपकड़ पर भी कार्य होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


