Muzaffarnagar News: भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा करने का वचन
Muzaffarnagar News: मीरापुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और नन्हे मुन्ने बच्चों ने नए कपड़े पहनकर राखी बंधवाई। बाजारों में भीड़ रही, जबकि पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Muzaffarnagar News: मीरापुर।क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों को सदा रक्षा करने का वचन दिया। मीरापुर क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया। भाई बहन के पवित्र प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे नए कपड़े पहनकर बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने रक्षासूत्र बांधने के साथ माथे पर तिलक लगाया।
महिलाओं ने सर्वप्रथम घरों में पूजा अर्चना कर सोन जिमाये तथा भगवान श्री गणेश व भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधी। इस दौरान कस्बे के बाजार में मिठाई व राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। रक्षाबंधन के पर्व पर बसों में भारी भीड़ रही। त्योहार के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती रही।


