Muzaffarnagar News: नगर पंचायत पुरकाजी में चलेगा सेवा संकल्प अभियान
Muzaffarnagar News: नगर पंचायत पुरकाजी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से स्वच्छ और स्वस्थ पुरकाजी बनाना है। इसमें गंदगी वाले स्थानों का चिन्हांकन, सौंदर्यीकरण और सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा।

Muzaffarnagar News: पुरकाजी। शासन के निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत पुरकाजी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर अहमद फारुकी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष फारुकी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ पुरकाजी का निर्माण करना है। इसके तहत गंदगी वाले स्थलों का चिन्हांकन, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। साथ ही सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगाकर सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में लिपिक समर काज़मी, सफाई नायक रविकांत, सभासदगण शाह आलम, आजाद अहमद, निसार अहमद, नदीम, रजत गोयल आदि एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य मोहसिन, तनवीर, विशाल, सदर आलम आदि मौजूद रहे।

