अमृतसर धमाके में बुढ़ाना के अनिल का नाम जुड़ने पर ग्रामीण सकते में

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - पंजाब को दहलाने की साजिश के तार मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव इटावा से जुड़े पाए गए हैं। अनिल शर्मा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाकिस्तान में बैठे आतंकी मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये की फंडिंग का खुलासा हुआ है।

अमृतसर धमाके में बुढ़ाना के अनिल का नाम जुड़ने पर ग्रामीण सकते में

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना पंजाब को दहलाने की साजिश के तार मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव इटावा से भी जुड़े पाए गए हैं। इस गांव के अनिल शर्मा का नाम जुड़ने से ग्रामीण सकते में हैं। पांच मई की रात अमृतसर के खस्सा आर्मी कैंट और जालंधर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हाई सिक्योरिटी जोन में हुए दोहरे आईईडी धमाकों में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने अनिल शर्मा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाकिस्तान में बैठे आतंकी मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये की फंडिंग का भी खुलासा हुआ है।

धमाकों का विवरण

पांच मई की रात अमृतसर के खस्सा आर्मी कैंट और जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के बाहर लगभग एक ही समय पर आईईडी धमाके हुए थे। दोनों ही जगह बेहद संवेदनशील जोन में आती हैं। इन धमाकों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पूरे पंजाब में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। धमाकों में मुख्य आरोपी अनिल शर्मा का नाम जांच में सामने आया कि इसी ने जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाके में आईईडी में अपनी सिम लगाई थी और उसी नंबर पर कॉल कर डिवाइस को ट्रिगर किया था। दूसरा आरोपी उमरदीन टैक्सी ड्राइवर है और पंजाब के जीरकपुर का रहने वाला है।

Voice of UP

अनिल शर्मा की गिरफ्तारी

अनिल शर्मा से पूछताछ के बाद उसे पकड़ा गया। तीसरा आरोपी मुनीर खान बताया जा रहा है, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुनीर को वारदात को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये की फंडिंग मिली थी।

आतंकी साजिश का खुलासा

पंजाब पुलिस की शुरुआती जांच में पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है। आरोप है कि शहजाद इंस्टाग्राम के जरिए पंजाब और यूपी के कुछ युवाओं को बरगलाकर आतंकी नेटवर्क में भर्ती कर रहा था। उसी के इशारे पर अनिल शर्मा और बाकी आरोपियों ने धमाकों की साजिश रची। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है पंजाब पुलिस के स्तर पर कार्रवाई हुई है। जिले में अभी तक अनिल शर्मा को लेकर दूसरे राज्य या अन्य जांच एजेंसियों के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस द्वारा जांच कराई जाएगी।

जांच एजेंसियों का संदेह

जांच एजेंसियों का शक था ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर अशांति फैलाने का। जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला सात मई को ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के आसपास पंजाब में अशांति फैलाने की पाकिस्तानी साजिश का हिस्सा था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित तत्वों की ओर इशारा कर रही है। मकसद था सुरक्षा बलों के मनोबल पर चोट करना। एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है। टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं।

अनिल शर्मा का पारिवारिक विवरण

इटावा गांव से 15 साल पहले चला गया था अनिल शर्मा। आरोपी अनिल शर्मा बुढ़ाना के गांव इटावा का मूल निवासी है। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल करीब 15 साल पहले गांव से चला गया था। उसके पिता बबलू शर्मा दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बड़ा भाई अनुज मथुरा कबड्डी एकेडमी में कार्यरत है। छोटा भाई सुनील शर्मा भी दिल्ली में ही रहता है। गांव में पुश्तैनी मकान व थोड़ी जमीन है। इसलिए पिता महीने-दो महीने में गांव आते रहते हैं।

सामान्य प्रश्न

क्या अनिल शर्मा का नाम धमाकों में शामिल होने के लिए आया है?
हाँ, अनिल शर्मा का नाम धमाकों में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।