रजिस्ट्री की हड़ताल, स्टांप विक्रेताओं ने बेचे स्टांप

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

जानसठ में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाईपिस्टों की हड़ताल जारी है। ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ यह अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किया, लेकिन रजिस्ट्री का कार्य नहीं हुआ। बार एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक शासन ई-पंजीकरण को वापस नहीं लेता।

रजिस्ट्री की हड़ताल, स्टांप विक्रेताओं ने बेचे स्टांप

जानसठ। तहसील में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में सातवें दिन भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाईपिस्टों की तहसील में उप निबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। हालांकि मंगलवार को सभी ने अपने अपने चैंबर खोले। वहीं स्टांप विक्रेताओं ने भी स्टांप बेचे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किए। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री का कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक उपनिबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। कोई भी अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री का कार्य नहीं करेंगे।

सिर्फ अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते रहेंगे। इसके अलावा स्टांप विक्रेताओं को स्टांप पेपर बेचने की छूट रहेगी। लेकिन वे बैनामों की रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप पेपर नहीं बेचेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।