Muzaffarnagar News: जाति प्रमाण पत्र न बनने से धनगर समाज में रोष, आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में धनगर समाज उत्थान समिति और अन्य संगठनों ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Muzaffarnagar News: जाति प्रमाण पत्र न बनने से धनगर समाज में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर धनगर समाज उत्थान समिति सहित अन्य समाज के संगठनों के तत्वावधान में समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही प्रशासनिक समस्याओं को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया है। समिति ने इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पात्र व्यक्तियों के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए, तो समाज जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को मजबूर होगा। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।शुक्रवार सुबह 10 बजे कच्ची सड़क पर समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय तहसील स्तर धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है।

कई मामलों में एक ही परिवार के भीतर पिता और पुत्र की जाति अलग-अलग दर्ज कर दी गई है, जो बेहद हास्यास्पद और परेशान करने वाला है। अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली के कारण धनगर समाज के युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और वे सरकारी योजनाओं व नौकरियों के लाभ से वंचित हो रहे हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि इस विसंगति के संबंध में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। धनगर समाज के प्रतिनिधियों ने तर्क दिया कि यदि परिवार के किसी एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र पहले से जारी है, तो उसी को आधार मानकर परिवार के अन्य पात्र सदस्यों के भी प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए जाने चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि धनगर समाज अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल है और नियमानुसार उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। समिति ने शासन से मांग की है कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और समयबद्ध तरीके से इसका निस्तारण हो। बैठक करने और प्रदर्शन रैली में लोकेश कुमार धनगर, आनंद धनगर, सतीश धनगर, बिजेंद्र धनगर, राजकुमार, विनय, दीपक और डॉ. प्रवीण धनगर, नकली सिंह धनगर, विनय पाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।