सहायक रजिस्ट्रार सहारनपुर ने फिर से जारी किया पत्र, डीएम को अवगत कराया

सहायक रजिस्ट्रार सहारनपुर ने फिर से जारी किया पत्र, डीएम को अवगत कराया

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - जनपद जाट महासभा में वर्चस्व की लड़ाई के कारण सहायक रजिस्ट्रार ने प्रबन्ध समिति को कालातीत घोषित कर दिया है। समिति को किसी भी नीतिगत निर्णय का अधिकार नहीं है। इस बीच, 14 सितंबर को 26 वां जाट प्रतिभा...

Sep 12, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

जनपद जाट महासभा में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक बार फिर से सहायक रजिस्ट्रार सहारनपुर ने संस्था की प्रबन्ध समिति को कालातीत घोषित करते हुए कहा कि प्रबन्ध समिति को किसी भी प्रकार की नीतिगत निर्णय लेने का कोई विधिक अधिकार नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि किसी पक्ष के द्वारा संस्था के सम्बन्ध में कोई गतिविधियां संचालित की जाती है तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। सहायक रजिस्ट्रार ने इस मामले से डीएम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है। सहायक रजिस्ट्रार सहारनपुर शिवेन्द्र कुमार पांडेय ने हिन्दुस्तान में 12 सितंबर के अंक में जनद में जाट महासभा में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई , कार्यक्रमों पर रोक शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जगदीश बालियान कालातीत अध्यक्ष व सन्तोष कुमार वर्मा कालातीत महासचिव जनपद जाट महासभा को पत्र प्रेषित कर कहा है कि प्रबन्ध समिति कालातीत की दशा में है, ऐसी दशा में कालातीत प्रबन्ध समिति को कोई नीतिगत निर्णय लेने का कोई विधिक अधिकार नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संस्था के सभी नीतिगत निर्णय पर रोक लगाते हुए यह भी निर्देश दिया गया था कि यदि किसी पक्ष के द्वारा संस्था के सम्बन्ध में कोई गतिविधियां संचालित की जाती है तो उसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा। उन्होंने पूर्व कार्यालय पत्रों के माध्यम से दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही है। ----------------- 26 वां जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह 14 सितंबर को जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के बैनर तले आगामी 14 सितंबर को 26 वां जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जगदीश बालियान ने दी है। उन्होंने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि समारोह का आयोजन पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर सुबह 10 बजे से किया गया है। जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।