Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में कटआउट चोरी, बिजली गुल पर हंगामा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में एक अनजान व्यक्ति द्वारा बिजली कटआउट गायब कर दिया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ओपीडी में मरीजों को पर्ची बनाने में परेशानी हुई और एक्स-रे की सेवाएं बंद रहीं। लंबा इंतजार करने के बाद मरीजों ने हंगामा किया। प्रशासन ने कठिनाई के बाद स्थिति सुधार की।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल परिसर की पावर सप्लाई के लिए लगे विद्युत बॉक्स से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विद्युत कटआउट गायब कर दिए। इससे बिजली ठप होने पर मंगलवार सुबह स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। जनरेटर का संचालन न हो पाने के कारण सुबह आठ बजे ओपीडी खुलने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे काउंटर पर पर्ची बनने का काम ठप रहा और एक्स-रे समेत अन्य जांच उपकरण बंद पड़े रहे। लंबे समय तक इंतजार के बाद मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा और परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सका।
अस्पताल की समस्याएँ
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही पुलिस चौकी के बराबर में विद्युत बाक्स है, जहां से रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कटआउट गायब होने से की गुल रही बिजली सप्लाई का खामियाजा भर्ती मरीजों को भुगतना पड़ा। रातभर वार्डों में बिजली गुल रहने से मरीज और उनके तीमारदार गर्मी व अंधेरे में रहे। पंखे और लाइटें बंद होने से स्थिति बदतर बनी रही। अस्पताल प्रशासन को रात में ही इस गड़बड़ी की भनक तक नहीं लगी, जिससे स्थिति इतनी गंभीर हो गई। सुबह आठ बजे जब मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे, तो कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण पर्ची नहीं बन सकी। एक्स-रे और पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।व्यवस्था बहाली के प्रयास
ओपीडी परिसर में भीड़ बढ़ने पर जब मरीजों ने हंगामा शुरू किया, तब जाकर स्वास्थ्यकर्मियों और तकनीशियनों की नींद टूटी। किसी तरह वैकल्पिक इंतजाम कर करीब एक घंटे बाद सुबह की पर्ची प्रक्रिया और बिजली व्यवस्था बहाल की जा सकी।--
कोट
जिला अस्पताल में बिजली बाक्स से रात में किसी ने कटआउट चोरी कर लिए, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। सुबह ओपीडी शुरू होने पर इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद बिजली सप्लाई चालू कराई गई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
--
डा. संजय कुमार वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल


