Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा : शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने उठाए विशेष कदम

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने कई कदम उठाए हैं। अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट हैं, और करीब 9,791 बिजली के पोल की सुरक्षा के लिए उपायों को लागू किया जाएगा। इन पोल को ढकने, बैरिकेडिंग कराने और जर्जर पोल को बदलने का कार्य किया जाएगा।

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा :  शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने उठाए विशेष कदम

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पावर कॉरपोरेशन के द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे है। कांवड़ मार्ग पर बिजली से जुड़े संभावित खतरों को समाप्त करने के लिए बिजली विभाग के द्वारा विभिन्न तैयारी की जा रही है। ताकि शिवभक्तों को असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से अलर्ट बने हुए है।

तैयारियों की जानकारी

पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पुरकाजी, बझेडी रोड, मदीना चौक, कच्ची सड़क, रुड़की रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मंसूरपुर, खतौली, नावला कोठी, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड, गंगनहर की पटरी आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए करीब 9,791 बिजली के पोल को चिन्हित किया है। इन बिजली के पोल को पॉलीथिन, पन्नी आदि से कवर किया जाएगा। वहीं कांवड़ मार्ग पर रखे करीब 903 ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित दूरी बनाए रख सकें। इसके अलावा करीब 840 स्थानों पर बिजली के तारों को ऊंचा किया जाएगा। सड़क और हाईवे क्रासिंग से गुजर रही बिजली की लाइन के नीचे तारों का जाल बनाकर लगाया जाएगा। ताकि कोई फाल्ट आदि होने पर तार टूटकर नीचे सड़क पर न गिर पाए। इसके अलावा करीब एक हजार पुरानी और जर्जर पोल को भी बदला जाएगा।

कोट

कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कांवड़ मार्ग पर स्थित करीब 9791 बिजली के पोल को पन्नी से कवर किया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर रखे करीब 903 ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराई जाएगा। कांवड़ पर करीब 840 स्थानों पर बिजली के तारों को ऊपर किया जाएगा। करीब एक हजार से अधिक जर्जर पोल को बदला जाएगा।

विनोद कुमार, मुख्य अभियंता

सामान्य प्रश्न

कांवड़ यात्रा के लिए पावर कॉरपोरेशन ने क्या कदम उठाए हैं?
पावर कॉरपोरेशन ने कांवड़ यात्रा के लिए बिजली के पोल को कवर करने, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने, और जर्जर पोल बदलने का निर्णय लिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।