धर्म के नाम पर भगवान राम और रामचरित्र मानस का अपमान राजनीतिक साजिश : राजपाल सिंह
धर्म के नाम पर भगवान राम और रामचरित्र मानस का अपमान राजनीतिक साजिश : राजपाल...
आदर्श कॉलोनी में हिंद मजदूर किसान समिति के ओबीसी मोर्चा ने धर्म के नाम पर जो भगवान राम और रामचरितमानस का अपमान किये जाने को लेकर कड़ा ऐतराज जताया। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने इसे गंदी राजनीति करके तालिबानी शासन लाए जाने का षडयंत्र बताया है।
सोमवार को हिंद मजदूर किसान समिति के ओबीसी मोर्चा द्वारा आदर्श कालोनी में आयोजित बैठक में समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आज धर्म के नाम पर जो भगवान राम और रामचरितमानस का अपमान किया जा रहा है। ये घोर निंदनीय है। ये सब सत्ता के लालच के लिए गंदी राजनीति द्वारा रचा गया षडयंत्र है। इस अवसर पर विनोद, तेजपाल, धीर सिंह, रमन, प्रवीण, रजत, विकास, उपेंद्र, पदम सिंह, तपेंद्र, राहुल, अंकित, विजय, तरुण, शिवम, नवीन, रविकांत, दीपक, सोनू, अरविंद, मनोज इत्यादि उपस्थित रहे।