होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने को शांति की अपील

Mar 01, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - पुलिस ने होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। बसेडा पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने दोनों समुदायों से मिलकर त्योहार मनाने की बात कही, और पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने को शांति की अपील

होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने बसेडा में पैदल मार्च भी किया। रविवार को बसेडा पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि रमजान के दौरान ही होली का त्यौहार भी मनाया जायेगा। इसलिए हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मिलजुलकर प्रेम पूर्वक त्योहारों को मनाए। बसेडा में ईद की नमाज पढने को लेकर दो मदरसों के मौलवियों को लेकर विवाद चल रहा है। एसडीएम ने दोनों पक्षों से आपसी सहयोग के साथ समस्या का समाधान करने की बात कही।

थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने कहा कि होली के दौरान कोई भी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को रंग न लगाए। होली पर शराब पीकर हुडदंगबाजी करने वालों को बक्सा नही जायेगा। त्यौहारों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान बसेडा चौकी प्रभारी राहुल वर्मा, ग्राम प्रधान रमन देशवाल, अरविन्द लम्बरदार, सन्दीप प्रधान तेजलहेडा, मुजफ्फरनगर प्रधान, अनवार भैसरहेडी, प्रतेप गुर्जर आदि मौजूद रहे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।