खुलासा: कुकर्म में असफल होने पर सात साल की मासूम की थी हत्या

Jan 08, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - भौराकलां पुलिस ने मासूम समद की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। चार आरोपियों ने बच्चे की हत्या रस्सी से गला दबाकर की। तीन नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। शव ईख के खेत में मिला था, जहां आरोपियों ने कुकर्म का प्रयास किया था।

खुलासा: कुकर्म में असफल होने पर सात साल की मासूम की थी हत्या

भौराकलां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मासूस समद की हत्या का खुलासा कर दिया है। कुकर्म का विरोध करने पर चार आरोपियों ने मासूम बच्चे की रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग है, जिन्हे पुलिस अभिरक्षा लेकर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक आरोपी को पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या होना बताया गया है। भौराखुर्द निवासी जमील का सात वर्षीय बेटा समद मंगलवार शाम घर के बाहर खेलता हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

बुधवार को बच्चे का शव नजदीक ईख के खेत में पडा मिला। बच्चे की गर्दन पर चोट के निशान थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में भौराकलां थाना प्रभारी मानवेन्द्र भाटी ने हत्या का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार को अजय उर्फ गुल्लू निवासी भौराखुर्द को गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। -------- बच्चे को बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गए थे ईख के खेत में पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्चे को चारों आरोपी बिस्कुट खिलाने के बहाने ईख के खेत में ले गए थे। यहां आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपियों ने डर के कारण बच्चे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरेपियों पुलिस व स्थानीय लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया, क्योंकि जब परिजन समद की तलाश कर रहे थे तो चारों आरोपियों परिजनों के साथ तलाश करने मे उनके साथ मौजूद थे। बुधवार को जब बच्चे का शव ईख के खेत से मिला तो उस समय भी चारों आरोपी मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों के द्वारा बताई गयी कुछ बातों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस एक आरोपी का चालान कर दिया है, जबकि तीन नाबालिगों को बाल सम्प्रेक्षण भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।