रिमांड पर लेकर तस्कर से स्मैक बरामद
Muzaffar-nagar News - रिमांड पर लेकर तस्कर से स्मैक बरामद

थाना सिविल लाइन पुलिस ने जेल में बंद मादक पदार्थ के तस्कर को रिमांड पर लेते हुए उसकी निशानदेही पर स्मैक बरामद की है। आरोपी ने पुलिस को चकमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को तीन ग्राम स्मैक केसाथ सौरभ निवासी रामलीला टिल्ला को गिरफ्तार किया है। उसका साथी नितिन उर्फ टोनी निवासी रामलीला टिल्ला मौके से फरार हो गया था। पांच दिन पूर्व आरोपी नितिन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रविवार को नितिन को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कम्पनी बाग के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने वापस उसे जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


