Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPolice Raids Hotel in New Mandi Arrests Owners and Four Individuals for Immoral Activities
पचैंडा रोड पर रोज इन होटल में पुलिस की छापेमारी

पचैंडा रोड पर रोज इन होटल में पुलिस की छापेमारी

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड पर पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी की। होटल मालिक और उसके पार्टनर के भाई को हिरासत में लिया गया। होटल से चार युवक और युवतियां गिरफ्तार हुईं, साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट ने गऊशाला रोड पर गुप्ता कैफे को भी सील किया।

Jan 31, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एक होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने होटल मालिक व उसके पार्टनर के भाई को हिरासत में ले लिया है। होटल से चार युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। होटल को तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे। पुलिस होटल मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वही सिटी मजिस्टे्रट ने गऊशाला रोड पर गुप्ता कैफे भी सील लगा दी है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि पचैंडा रोड पर स्थित रोज इन होटल में अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीओ नई मंडी राजु कुमार साव व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने पुलिस टीम के साथ होटल पर छापेमारी की। पुलिस को होटल से अलग अलग कमरों में चार युवक व युवतियां मिली है। वहीं होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके पर काफी भीड जमा रही। सीओ मंडी राजु कुमार साव ने बताया कि होटल को राहुल, रविश निवासीगण सुभाषनगर व विकास निवासी बरला थाना छपार मिलकर चला रहे थे। मौके से पुलिस ने राहुल व विकास के भाई गौरव को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। होटल पर जल्द ही वैधानिक कार्रवाई करते हुए सील लगाई जाएगी। वहीं शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने गऊशाला रोड पर स्थित गुप्ता कैफे को भी सील कर दिया है। कुछ दिन पूर्व इस कैफे में स्कूल की डे्रस में युवतियां व युवक पकडे गए थे।