रामराज पुलिस की गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

रामराज पुलिस ने जमालपुर गंग नहर पर एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ मुठभेड़ की। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। यह बदमाश क्षेत्र में कई आपराधिक मामलों में शामिल है।

रामराज पुलिस की गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

रामराज रामराज पुलिस की घटना को अंजाम देने आए बदमाश के साथ जमालपुर गंग नहर पर मुठभेड़ हो गई जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।रामराज थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर के समीप नहर की पटरी पर रामराज एसओ ज्ञानेन्द्र सिरोही टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को विपरीत दिशा ग्राम देवल की ओर से संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने जब बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ईनाम पुत्र नफीस फ्रेंड्स कालोनी मौहल्ला मुश्तर्क थाना मीरापुर घायल हो गया।

पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक बाइक एक तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए। तथा घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये जानसठ अस्पताल भेज दिया। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बेहद ही शातिर किस्म का मीरापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जो यहा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। तथा इसके विरुद्ध सिखेड़ा, तितावी, रामराज व मीरापुर में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।