मीरापुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Mar 09, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मीरापुर में कुतुबपुर नहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिन पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, दो तमंचे और लूटे गए कुंडल बरामद किए।

मीरापुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल

मीरापुर। कुतुबपुर नहर झाल पर चेकिंग के दौरान दिनदहाड़े मीरापुर पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों पर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाश मीरापुर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने आए थे। रविवार दोपहर मीरापुर थाने के एसआई ओमेन्द्र सिंह व मोहित कुमार कुतुबपुर नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भुम्मा नहर पुल की तरफ से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए जिस पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दोनों बदमाश भूम्मा चौकी की और फरार होने लगे।

पुलिस ने पीछा शुरू किया तथा इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा व भुम्मा पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया भी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो खुद को गिरा देख बदमाश ने नहर पटरी पर चकरोड की तरफ बाइक मोड़ दी तथा पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मेहरबान पुत्र सब्बीर निवासी मोहल्ला बड़ी बेगम सराय थाना कोतवाली अमरोहा नगर व दूसरे घायल बदमाश ने अपना नाम असलम पुत्र अमानत मोहल्ला दरबारी कला मुरादाबादी गेट, थाना अमरोहा नगर बताया।---डेढ़ दर्ज से अधिक मुकदमे दर्जपुलिस को घायल बदमाशों से कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोका कारतूस व करीब दस दिन पूर्व मीरापुर में एक महिला को सम्मोहित कर लूटे गए कुंडल भी बरामद हुए। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ रुपाली राव भी मौके पर पहुंच गई और मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा व मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को शाबाशी दी। सीओ रुपाली राव ने बताया कि दोनों बदमाशों पर करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।