Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPolice Encounter with 15 000 Reward Criminal Near Sandhavali Cut
कोर्ट से फर्जी जमानत कराने वाला 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

कोर्ट से फर्जी जमानत कराने वाला 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - सिविल लाइन पुलिस ने संधावली कट के पास एक स्कूटी सवार 15 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ की। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और वह पिछले एक साल से फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक स्कूटी और तमंचा बरामद किया। बदमाश ने फर्जी तरीके से जमानत कराई थी।

Dec 04, 2025 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

थाना सिविल लाइन पुलिस की संधावली कट के पास स्कूटी सवार 15 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड हो गयी। पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार इनामी फर्जी तरीके से कोर्ट से जमानत कराकर फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक स्कूटी व तमंचा बरामद किया है। गुरुवार देर शाम थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि संधावली कट के पास एक स्कूटी सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश की घेराबंदी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी फिरोज निवासी तल्हेडी थाना देवबंद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके भाई इम्तियाज को पुलिस ने काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा व एक स्कूटी बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी बदमाश ने फर्जी तरीके से नई मंडी थाने पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में अपनी जमानत कराई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने दो मामलों में उसके चार जमानतदार, एक अधिवक्ता व उसके पिता नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से इनामी अपराधी फरार चल रहा था। उसके खिलाफ व अन्य साथियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में फर्जी जमानत कराने का मुकदमा दर्ज थी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया है।