Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPolice Encounter Three Robbers Injured in Shootout During Vehicle Check in Shahpur
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से पांच बदमाश घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से पांच बदमाश घायल, गिरफ्तार

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - शाहपुर में पुलिस ने मीरापुर बाईपास पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को रोका। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें दो घायल हुए। एक अन्य मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास चोरी का सामान और अवैध हथियार मिले।

Jan 12, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

शाहपुर। पुलिस ने रविवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान मीरापुर बाईपास पर बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन तीन युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। वहीं सोमवार दोपहर गांव निर्माणी के रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान कार सवार तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार, लूट की बाइक और नगदी बरामद करने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के मीरापुर बाईपास पर देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले तीन बदमाश बाइक पर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवक नहीं रुके और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक तथा नगदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सागर पुत्र सोनवीर निवासी शाहडाबर और अक्षय पुत्र मनोज निवासी गांव सोरम बताया। वहीं सोमवार दोपहर गांव निर्माणी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के ट्रांसफार्मर का समान वह अवैध तमंचे बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अनिल पुत्र मलखान निवासी वहलना मुजफ्फरनगर, नीरज पुत्र राजवीर निवासी फुगाना तथा तीसरे आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र महबूब थाना भोपा बताया।