बुढाना बवाल:बुढ़ाना में उपद्रव मचाने वालों की खैर नहीं : एसएसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - एसएसपी अभिषेक सिंह ने कस्बे में उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान करेगी। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से...

बुढाना बवाल:बुढ़ाना में उपद्रव मचाने वालों की खैर नहीं : एसएसपी

एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि कस्बे में उपद्रव करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व वीडियो के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की जाएगी। कोतवाली में गणमान्य लोगों के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह ने बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने जहां सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले हुए बवाल के दौरान पुलिस का सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। वहीं आचार संहिता का उलंघन करने, सड़क जाम करने, आरोपी के प्रतिष्ठान पर पथराव करने, आपत्तिजनक नारेबाजी व अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम राजकुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आंनद देव मिश्र के अलावा सुबोध त्यागी, जितेंद्र त्यागी, प्रताप त्यागी, हाफिज शेरदीन, गज्जू पठान, मोमीन जौला, तौसीफ राही, नवाब इम्तियाज, तारिक उस्मानी, आसिफ कुरैशी, सभासद नसीम, इमरान, सलीम, इकबाल, अजय संगल, नितिन शर्मा, अजित, काज़ी नदीम, अहतशाम, फसीह अख्तर, मुफ़्ती आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

एसएसपी ने किया पैदल मार्च-

Voice of UP

एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। एसएसपी के साथ एसपी देहात, एसडीएम राजकुमार, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाल आंनद देव मिश्र आदि के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अखिल त्यागी की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुकान पर पथराव करने के मामले में अखिल के परिजनों पर अन्य लोगों से जानकारी ली। एसएसपी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।