सुरक्षा का भाव पैदा करने को फ्लैग मार्च निकाला
जानसठ में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिया। ईद उल अजहा के त्योहार को शांति से मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

जानसठ। कोतवाली प्रभारी ने कस्बे मे पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कस्बा चौकी इंचार्ज व पुलिस फोर्स को साथ लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। दोनों ने कस्बे में लोगों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को किसी भी असामाजिक तत्वों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ईद उल अजहा के त्योहार को भी सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
उन्होंने इस दौरान चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। फ्लैग मार्च में कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


