बुढाना बवाल: आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को भेजा जेल

Oct 20, 2024 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - सोशल मीडिया पर अल्लाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक अखिल त्यागी का पुलिस ने चालान कर दिया। जमीयत उलेमा हिन्द के अध्यक्ष मुफ़्ती आस मोहम्मद ने पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते...

बुढाना बवाल: आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को भेजा जेल

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक का पुलिस ने चालान कर दिया है। जमीयत उलेमा हिन्द नगर अध्यक्ष मुफ़्ती आस मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि फेसबुक पर 18 अक्टूबर को अखिल त्यागी ने अल्लाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। अखिल त्यागी की फैसबुक आईडी पर ओर भी भडकाऊ सामग्री उपलब्ध है, जो समाज में वैमनस्यता को बढावा दे रहा है। जिसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पुलिस ने अखिल त्यागी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध शनिवार की रात्रि में ही मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने रविवार को अखिल का चालान कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।