
पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश घायल
Muzaffar-nagar News - नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश अक्षय पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। उसके पास से समरसेबिल पम्प और एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बदमाश...
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के दौरान 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश से समरसेबिल पम्प व एक तमंचा बरामद किया है। देर रात नई मंडी कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ रथेडी कट पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने नसीरपुर की तरफ बोरे में सामान लेकर जा रहे युवक को रोकने के लिए प्रयास किया। अचानक उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अक्षय निवासी मेघाखेडी थाना नई मंडी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी मुकुल के साथ मई माह छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना मे समरसेबिल पम्प चोरी किया था। मुकुल को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार बदमाश पर छपार थाने से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


