20 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - पुलिस ने निरगाजनी गंग नहर पुल पर चेकिंग के दौरान 20 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम उमर मौहम्मद है, जो गांव शेरनगर का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

20 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

भोपा। निरगाजनी गंग नहर पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक टीम के साथ मंगलवार शाम को सिकंदरपुर-बसेडा मार्ग पर गंगनहर निरगाजनी के पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से अवैध मादक पदार्थ करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमर मौहम्मद पुत्र वलीदीन निवासी गांव शेरनगर थाना नई मंडी बताया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।