Muzaffarnagar News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया।

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने पहले परिजनों की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।वायरल वीडियो में किशोरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उक्त युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस को दो दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का समय दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर दो दिन बाद आरोपी के घर और बस्ती का घेराव किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


