Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल,साथी भी दबोचा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक चोर घायल हो गया, और पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने चोरी का सामान और एक रेहडा बरामद किया है। दोनों चोरों का चालान कर दिया गया है।

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल,साथी भी दबोचा

Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों से चोरी का सामान व एक रेहडा बरामद किया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी आंनद देव मिश्रा ने बताया कि देर रात नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर चोर एक स्कूटर नूमा रेहडा लेकर नसीरपुर से गांव की गढी की तरफ जा रहे है। रेहडे में चोरी का सामान मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चैकिंग करते हुए घेरबंदी तो शातिर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर चोर सरताज निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने काम्बिंग के दौरान उसके साथी फुरकान निवासी मोहल्ला हाजीपुरा थाना सिविल लाइन को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के भरे हुए सामान समेत रेहडा व एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उपचार के बाद दोनों चोरों का चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।