एक्स-रे टेक्नीशियन आत्महत्या प्रकरण में चार गिरफ्तार,भेजा जेल
Muzaffar-nagar News - बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे टेक्नीशियन रामकुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में मृतक ने एक सुसाइड नोट और वीडियो छोड़ा था जिसमें उसने आरोपियों के कृत्यों का जिक्र किया।

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 27 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में तैनात टेक्नीशियन रामकुमार निवासी नौरोजपुर थाना कुठौंद जिला जालौन को स्टाफ के कर्मचारियों राहुल त्यागी पुत्र पीतांबर त्यागी निवासी अम्बेहठा शेखा थाना देवबंद जिला सहारनपुर ,कालूराम पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर ,सीमा पुत्री बलवीर सिंह निवासी हनुमानपुरी कॉलोनी रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर वर्ष,दीपशिखा पत्नी उपदेश कुमार निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर द्वारा कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाया गया।इसके
चलते ही रामकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक रामकुमार तथा आरोपी कालू राम व सीमा एक्सरे विभाग मे टेक्नीशियन के पद पर और राहुल त्यागी सिटी, एम आर आई विभाग मे टेक्नीशियन के पद पर तथा दीपशिखा एचओडी विभाग में पीए के पद पर तैनात थी। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट तथा एक वीडियो भी मिली थी जो मृतक ने आत्महत्या से पूर्व बनाई थी।इसमें मृतक ने आरोपियों द्वारा किया किए गए सभी कृत्यों का जिक्र किया था।इस मामले में मृतक की पत्नी अंजुल की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी के चलते पुलिस ने रविवार को सुबह लगभग 11 बजे मेडिकल कॉलेज के पास जियो पेट्रोल पंप के समीप से मुखबिर की सूचना पर चारों वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया।थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। इसमें एचओडी के और भी कर्मचारी की भूमिका की जाँच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



