भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपार में भाजपा कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम में हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण और खेलों में देश की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

छपार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने टीवी स्क्रीन पर सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी व हीटवेव से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। गांव छपार में रविवार को हरपाल त्यागी के आवास पर एकत्र भाजपाइयों ने टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 134वे एपिसोड को ध्यान पूर्वक सुना। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं बरला मंडल प्रभारी श्वेता कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में देशवासियों से हीटवेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने, चोल वंश की ऐतिहासिक ताम्र पट्टिकाओं, जल संरक्षण और खेलों में देश की उपलब्धियों का विशेष रूप से जिक्र किया है।

इस दौरान मुख्य रूप से धमेन्द्र तोमर, बिजेन्द्र मलीरा, नरेन्द्र त्यागी, संजय त्यागी, अश्वनी आर्य, संकेत त्यागी, रुस्तम त्यागी, सुमित पाल, मुदित त्यागी, डा. गुरुदत्त त्यागी, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।