अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - जानसठ के मौ.खालिद ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि 7 अगस्त को अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें नॉर्मल बताया गया, लेकिन दर्द होने पर दूसरी जगह जांच...

Aug 12, 2025 03:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

जानसठ। कस्बे के मोहल्ला सरायतुलसीराम निवासी मौ.खालिद ने जानसठ मेन हाइवे पर ढांसरी गेट के सामने स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित मौ.खालिद ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गत 7 अगस्त को उसने जानसठ स्थित स्टार रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड केंद्र से अल्ट्रासाउंड करवाया था। रिपोर्ट में उनको नॉर्मल बताया या गया है लेकिन पीड़ित को लगातार दर्द होता रहा। इसके बाद गत 8 अगस्त को व खतौली स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराया जहां उसकी किडनी में 20 एमएम की पथरी होना बताया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद पीड़ित ने 10 अगस्त को मुजफ्फरनगर में रिपोर्ट कराई वहां भी पीड़ित को 20 एमएम की पथरी होना बताया गया । इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील तेवतिया का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है , यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कराई जाएगी।