Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : एनएचएम कर्मियों के डिटेन होने पर मुजफ्फरनगर सीएमओ कार्यालय में धरना
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: लखनऊ में धरने में शामिल होने जा रहे मुजफ्फरनगर के 50 से अधिक एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों को बरेली में डिटेन किए जाने की सूचना है। इसके विरोध में कर्मचारी मुजफ्फरनगर के सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। इससे पहले वे अपनी मांगों को लेकर तीन दिन तक प्रदर्शन कर चुके थे। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन की पत्नी डॉ. पारुल जैन ने बताया कि मामले की जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी दी गई है।
मुजफ्फरनगर : एनएचएम कर्मियों के डिटेन होने पर मुजफ्फरनगर सीएमओ कार्यालय में धरना
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। लखनऊ में धरने में शामिल होने जा रहे मुजफ्फरनगर के 50 से अधिक एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों को बरेली में डिटेन किए जाने की सूचना है। इसके विरोध में कर्मचारी मुजफ्फरनगर स्थित सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। एनएचएम कर्मियों ने इससे पहले अपनी मांगों को लेकर तीन दिन तक सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया था। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन की पत्नी डॉ. पारुल जैन ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी दी है।


