ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में जौली में जुलुस प्रदर्शन
Muzaffar-nagar News - अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह सय्यद अली खामेनेयी की मौत से मुस्लिम समाज में रोष फैल गया है। जौली गांव में शिया समाज ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौलाना ने खामेनेयी की हत्या को इंसानियत पर हमला बताया।

अमेरिका इजराइल के संयुक्त हमले मे ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह सय्यद अली खामेनेयी की मौत से मुस्लिम समाज मे रोष व्याप्त है। घटना पर रोष प्रकट करते हुए जौली मे शिया समाज द्वारा जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें अमेरिका इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की गयी तथा मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली मे रविवार की दोपहर एक जुलुस का आयोजन शिया समाज द्वारा किया गया। जो गांव स्थित छोटी मस्जिद से शुरू होकर बाजार आदि स्थानों से होता हुआ करबला नामक स्थान पर पहुंचा। जुलुस मे सेंकड़ों लोग मृतक अली खामेनेयी के पोस्टर लेकर अमेरिका व इजराइल के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।
वहीं करबला में हुई मजलिस को सम्बोधन करते हुए मौलाना अली मेंहदी व जहूर मेंहदी ने कहा कि अमेरिका व इजराइल ने ईरान पर अनावश्यक युद्ध थोप कर निर्दोष नागरिकों बच्चों की हत्या की है तथा अपने जुल्म का प्रदर्शन करते हुए अयातुल्ला सय्यद अली खामेनेयी की हत्या की है। खामेनेयी की मौत इंसानियत पर हमला है। जुलुस करबला से होकर बड़ी मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ।इस दौरान शाहरजा प्रधान, रेहान काजमी, डॉ. हसन मेंहदी, जमाल,तकी बादशाह,शहरवार,असरम,अहमद,इज़हार ,मेंहदी हसन,हुसैन,टीपू, शबाब आलम, अब्बास, महताब हुसैन,मंगता कुरैशी, तनवीर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


