ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरगुरु नानकदेव जी महाराज का कीर्तन दरबार का आयोजन

गुरु नानकदेव जी महाराज का कीर्तन दरबार का आयोजन

श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी का छह लाख जपजी साहिब पाठ व लाखों मूलमंत्र के पाठ पूर्ण होने की खुशी में ज्योति फाउंडेशन द्वारा महान...

1/ 2श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी का छह लाख जपजी साहिब पाठ व लाखों मूलमंत्र के पाठ पूर्ण होने की खुशी में ज्योति फाउंडेशन द्वारा महान...
श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी का छह लाख जपजी साहिब पाठ व लाखों मूलमंत्र के पाठ पूर्ण होने की खुशी में ज्योति फाउंडेशन द्वारा महान...
2/ 2श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी का छह लाख जपजी साहिब पाठ व लाखों मूलमंत्र के पाठ पूर्ण होने की खुशी में ज्योति फाउंडेशन द्वारा महान...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 16 Dec 2018 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी का छह लाख जपजी साहिब पाठ व लाखों मूलमंत्र के पाठ पूर्ण होने की खुशी में ज्योति फाउंडेशन द्वारा महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। दीवान पर सभी श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा करते हुए मत्था टेका।

शनिवार रात्रि 7.30 बजे गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में भव्य तरीके से दीवान को सजाया गया। दीवान का फूलों से सजाकर उस पर बिजली की रंगीन झालरे लगाई गई थी। सेवा ज्योति फाउंडेशन के प्रधान स.गुरुप्रीत सिंह सिडाना के अनुसार मुख्य पर्व पर पर रात्रि 7.30 बजे से 10.30 बजे तक दीवान सजा रहा। कीर्तन दरबार में संत नारायण सिंह, कंवलजीत कौर एवं रानी आंटी को गुरु घर के सर्वोच्च सम्मान सरोपाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्धारा में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं अल्पसख्यक मोर्चे के सदस्य स. सुखदर्शन सिंह बेदी, महासचिव स.विरेन्द्र सिंह हेनी सेखो, स.अमरजीत सिंह सिडाना, स.वजीर सिंह राजा, स.सुरजीत सिंह, स.प्रभजोज सिंह, जत्थेदार स. मिन्टू सिंह, स.तरजिन्दर सिंह, स.जितेन्द्र पाल सिंह, स.दिवप्रीत सिंह राजपाल, स.ज्ञानी अमर जीत सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, वजीर सिंह, स.त्रिलोचन सिंह मान, स.धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, स.चरण सिंह कोहली, स.देवेन्द्र सिंह नागपाल, स.कुलदीप सिंह हनी व भाजपा नेता राजकुमार कालरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें