Muzaffarnagar News: डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट के दाखिले पूर्ण, उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से संबद्ध जनपद के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सोमवार को ओपन मेरिट के तहत दाखिले की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई

Muzaffarnagar News: डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट के दाखिले पूर्ण, उमड़ी भीड़

Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से संबद्ध जनपद के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सोमवार को ओपन मेरिट के तहत दाखिले की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई। अंतिम चरण के इन प्रवेशों को लेकर सुबह से ही कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार से शुरू हुई इस विशेष प्रवेश प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को सीट पक्की कराने के लिए छात्र काउंटरों पर कतारों में खड़े नजर आए, जिसके चलते कैंपस में दिनभर भारी गहमागहमी का माहौल रहा। जनपद के प्रमुख कॉलेजों की बात करें, तो एसडी पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों को मिलाकर रिकॉर्ड 1248 छात्र-छात्राओं ने अपना दाखिला सुनिश्चित कराया।

वहीं, डीएवी पीजी कॉलेज में भी विभिन्न संकायों में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए गए। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में भी दाखिले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां कुल 260 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इन प्रमुख महाविद्यालयों के अलावा जनपद के अन्य एडैड और सेल्फ फाइनेंस पीजी कॉलेजों में भी सीटों को भरने के लिए शनिवार से ही लगातार काउंसलिंग और दाखिले का दौर चलता रहा। ओपन मेरिट की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही कॉलेजों ने अपनी रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश बंद कर दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।