ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरभारतीय संस्कृति दुनिया में नंबर वन: राम रहीम

भारतीय संस्कृति दुनिया में नंबर वन: राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को बरनावा आश्रम से यूट्यूब पर लाईव आकर सत्संग किया। इस दौरान उसने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में नम्बर वन...

भारतीय संस्कृति दुनिया में नंबर वन: राम रहीम
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 17 Oct 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को बरनावा आश्रम से यूट्यूब पर लाईव आकर सत्संग किया। इस दौरान उसने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में नम्बर वन है।

गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में 40 दिनों के पैरोल अवधि का समय काट रहा है। उसके साथ मुहं बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी है। गुरमीत राम रहीम ने सोमवार को यूट्यूब पर ऑनलाइन आकर सत्संग किया उसने कहा कि हमारे यहॉ के लोग विदेशों की कल्चर अपना रहे है जो गलत है। पूरे विश्व में भारतीय सांस्कृतिक प्रसिद्ध है। बड़े बुजर्गो का सेवा सम्मान करना और हरि, ओम, अल्लाह वाहे गुरु, गौड, रब में विश्वास इसकी पहचान है। प्रभारी निरीक्षक सलीम अहमद के निर्देशन में आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें