भागवन्ती में ओलंपियाड स्तरीय प्रदर्शन आधारित प्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Muzaffar-nagar News - भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में आईएपीटी और उत्तर प्रदेश काउंसलिंग के सहयोग से कक्षा 11 के छात्रों के लिए ओलंपियाड स्तरीय प्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्रों को भौतिकी प्रयोगों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वंदना शर्मा ने की।

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी में रविवार को भारतीय भौतिक शिक्षक परिषद (आईएपीटी) के एशियन फिजिक्स ओलंपियाड प्रकोष्ठ एवं उत्तर प्रदेश काउंसलिंग के तत्वावधान में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड स्तरीय प्रदर्शन आधारित प्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य समन्वयक आईएपीटी, परीक्षा प्रोफेसर बी.पी. त्यागी जी, एशियन फिजिक्स ओलंपियाड प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रोफेसर विजय कुमार, आईएपीटी उत्तर प्रदेश काउंसिल के अध्यक्ष प्रोफेसर देवेश त्यागी, डॉ. नीरज कुमार, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर से डॉ अक्षय कुमार एवं डॉ. योगेश कुमार, वर्धमान कॉलेज बिजनौर से त्रिभुवन नारायण सूर्या, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून से डॉ. रॉकी चौधरी एवं डॉ. अविजित चमोली, स्नेहा बिष्ट, राखी पब्लिक स्कूल, मंसूरपुर से रवि कौशिक जी सहित अनेक विद्वान विशेषज्ञ उपस्थित रहे।विशेषज्ञों
ने विद्यार्थियों को ओलंपियाड स्तर के प्रयोगों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रोफेसर त्यागी जी ने पेंडुलम सहित विभिन्न भौतिकी प्रयोगों को अत्यंत सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रयोगों का अवलोकन एवं निष्पादन कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ वंदना शर्मा ने की तथा मंच का प्रभावशाली संचालन दुर्गेश नंदिनी कौशिक व भौतिकी के आचार्य नीशू कौशिक द्वारा किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


