ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरबाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, युवक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरFri, 24 Mar 2023 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दो बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका पौत्र घायल का इलाज जारी है। हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के हैतपुर गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र जयमल अपने पौते कार्तिक के साथ बाइक पर सवार होकर छपार थाना क्षेत्र के तेजलहेडा में एक तेहरवी कार्यक्रम में जा रहे थे। धमात गंग नहर पटरी मार्ग पर दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। बाबा पौते जहां घायल हो गए। वही दूसरे बाइक सवार को भी चोटे आई बताई गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार जयपाल की देहरादून में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना पुरकाजी में आशीष कुमार पुत्र मान सिंह निवासी गांव तेजलहेडा ने अज्ञात दूसरे बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें