Muzaffarnagar News: एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मोरना में लगातार बारिश की स्थिति में उप जिलाधिकारी जानसठ ने अधिकारियों के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत में बाढ़ की आशंका पर चर्चा की गई। प्रशासन ने विपरीत परिस्थितियों में मदद देने का आश्वासन दिया और साफ सफाई के आदेश दिए। बाढ़ चौकी भी स्थापित की गई है।

Muzaffarnagar News: एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Muzaffarnagar News: मोरना। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत गुरुवार को उप जिलाधिकारी जानसठ ने अधिकारियों संग बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की तथा अधीनस्थ को स्थिति पर नजर बनाने के दिशा निर्देश दिए। मोरना ब्लॉक के खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौकीर,महाराज नगर,खैर नगर, सीताबपुरी में पहुंची उप जिलाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने ग्रामीणों से वर्तमान हालात के बारे में जाना तथा बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से बात की। एसडीएम रश्मि लांबा ने ग्रामीणों से कहा की विपरीत परिस्थितियों में वह तुरंत प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है तथा हर संभव सहायता तुरंत प्रदान की जाएगी।एसडीएम

रश्मि लांबा ने बताया कि सोलानी नदी पुल के पास बाढ़ चौकी स्थापित की गई है जहां साफ सफाई के आदेश दिए गए हैं।भोपा पुलिस को अधिकारियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नम्बर लिखे बोर्ड लगाने को कहा गया है। इस दौरान सीओ लक्षण सिंह वर्मा, नायब तहसीलदार अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार,एडीओ पंचायत योगेशदत्त त्यागी,शुक्रताल चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।