जानसठ में नामित तीन सभासदों को दिलाई शपथ
Muzaffar-nagar News - जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम राजकुमार भारती ने भाजपा और रालोद के नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शपथ ग्रहण में अंकित संगल, वीशू पाल और सुभाष चौधरी ने शपथ ली।

जानसठ । नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम राजकुमार भारती ने प्रदेश सरकार की ओर से भाजपा से नामित हुए दो सभासदों अंकित संगल व वीशू पाल और रालोद से नामित सभासद सुभाष चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को नगर पंचायत में नामित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। समारोह में एसडीएम राजकुमार भारती ने नामित सभासद सुभाष चौधरी, अंकित संगल व वीशू पाल को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन, रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, श्री मोहन तायल, विवेक बालियान, हर्ष काकरान, रविकांत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, तहसील बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव दीपेश गुप्ता, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ईओ नीलम पांडेय, भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, जिला संयोजक अंकुर काकरान, तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी, मनोज कुमार, डॉक्टर मुसर्रत नबी, सभासद मोहम्मद अहसान, सुशील कुमार, सतपाल प्रजापति, धर्मेश सैनी, विशाल सैनी,आशुतोष कंसल, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


