निर्विका फाउंडेशन का स्थापना दिवस शिक्षा सहयोग के रूप में मनाया
Muzaffar-nagar News - कस्बे के नगर पंचायत सभागार में एनजीओ निर्विका फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उमा त्यागी और सुमन शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था ने कक्षा 9 की छात्रा कशिश की पढ़ाई का दायित्व उठाने का ऐलान किया और कई छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

कस्बे के नगर पंचायत सभागार में एनजीओ निर्विका फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन उमा त्यागी व महिला थाना प्रभारी सुमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कस्बे की समाजसेवी संस्था निर्विका फाउंडेशन ने प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में कक्षा 9 की मेधावी छात्रा कशिश की पढ़ाई का दायित्व उठाने की घोषणा की। संस्था छात्रा की स्कूल फीस के साथ अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों का भी वहन करेगी। कार्यक्रम के दौरान संसाधन विहीन छात्रों गुंजन, दिवांशी, उजैफ, फैजान, सलोनी, अनन्या आदि को स्कूल बैग, जूते, स्टेशनरी, इलेक्ट्रोनिक राइटिंग पैड आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
नगर पंचायत चेयरमैन उमा त्यागी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए इस प्रकार की पहल आवश्यक है। संस्था की उपाध्यक्ष ऊषा राठी ने बताया कि संस्था का प्रयास हर उस बच्चे की मदद करना है जो आगे बढ़ने की इच्छा और क्षमता रखता है। शिक्षा को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम शर्मा ने किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष दीपक राठी, संतोष देवी, अंकुर त्यागी, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




