नए स्मार्ट मीटर लगने पर 45 दिन में नहीं कटेगा कनेक्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में नए स्मार्ट मीटर लगाने पर 45 दिनों तक बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। 1 लाख 96 हजार 763 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। नेगेटिव बैलेंस होने पर तीन दिन में बिजली कटेगी। रिचार्ज करने पर दो घंटे के अंदर बिजली बहाल होगी। स्मार्ट मीटर पर रिचार्ज करने पर बिजली दर में 2% छूट मिलेगी।

नए स्मार्ट मीटर लगने पर 45 दिन में नहीं कटेगा कनेक्शन

मुजफ्फरनगर। अब नए स्मार्ट मीटर लगने पर 45 दिन में बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। यह व्यवस्था दो किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए की गई है। मुजफ्फरनगर जोन में बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बडी तेजी से कार्य चल रहा है। मुजफ्फरनगर जोन में 1 लाख 96 हजार 763 स्मार्ट मीटर लग चुके है। वहीं करीब 54 हजार 259 उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव चला गया है। मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में अब तक करीब 21 हजार 683 उपभोक्ताओं की बिजली कट चुकी है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 82068 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है।

18023 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव चला गया है। अब तक करीब 11248 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट चुके है। वहीं 43503 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोडे गए है। उन्होंने बताया कि जनपद शामली में 114695 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लग चुके है। 36236 उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव चल में चला गया है। वहीं 10435 उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है। उधर 61877 उपभोक्ताओं की बिजली को जोडा गया है। उन्होंने बताया कि बैलेंस नेगेटिव होने पर तीन दिन की अवधी में उपभोक्ता की बिजली कट जाएगी। वहीं रिचार्ज करने पर करीब दो घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल होगी। शाम को 6 बजे से अगले दिन छह बजे तक और रविवार, राजपत्रित अवकाशों को बिजली नहीं काटी जाएगी। उन्होंने बताया कि रिचार्ज करने के बाद भी आपूर्ति सामान्य न होने पर की स्थित में उपभोक्ता 1912 हेल्पलाईन पर कॉल कर सकते है। वहीं व्हाट्सएप नम्बर 7859804803 के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते है। पूर्व में जमा सुरक्षा धनराशि को बकाया में समायोजित किया जाएगा। बकाया न होने पर सीधे प्रीपेड बैलेंस में जोड दिया जाएगा। पुराने पोस्टपेड बकाया का भुगतान उपभोक्ता की सुविधा अनुसार किस्तों में किया जा सकेगा। प्रत्येक रिचार्ज पर 10 से 25 प्रतिशत तक समायोजन होगा। रिचार्ज व भुगतान सुविधाए स्मार्ट प्रीपेड मीटर, मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने पर बिजली दर में दो फीसदी की छूट दी जा रही है। भविष्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को ओर भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेंगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।