मोरना में बहुप्रतीक्षित पुलिस चौकी का भोपा मार्ग पर होगा निर्माण
Muzaffar-nagar News - मोरना में पुलिस चौकी के लिए नया भवन बनाया जाएगा। यह भवन भोपा मार्ग पर देव स्थान के पास होगा। इसकी लागत 70 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें कार्यालय, पार्किंग, बैरक, लॉकअप और आवास शामिल होंगे। नए भवन से आम जनता और स्टाफ को सुविधाएं मिलेगी।

मोरना । मोरना में पुलिस चौकी के लिये भवन न होने से आने वाले फरियादियों व स्टाफ को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।अब पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना की पुलिस चौकी को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।पुलिस चौकी के भवन का निर्माण भोपा मार्ग पर ककराला राजबाहे के पास स्थित देव स्थान के बराबर में किया जायेगा।मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह व हल्का लेखपाल मनोज कुमार,ककराला ग्राम प्रधान मौ. आबिद के संग भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने मौके पर जाकर भूमि का जायज़ा लिया।जानकारी
के अनुसार 750 मीटर वर्ग भूमि में 70 लाख से अधिक की लागत से चौकी का निर्माण कराया जाएगा। जिसमे कार्यालय,पार्किंग, बैरक, लॉकअप,आवास आदि बनाया जाएगा नए चौकी भवन के बन जाने से आमजन सहित स्टाफ को सहज सुविधा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


