जाट महासभा के अध्यक्ष चमन सिंह और महामंत्री प्रवीण राणा बने

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - बुढ़ाना के आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय जाट महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष चमन सिंह, महामंत्री प्रवीण राणा, उपाध्यक्ष राजबहादुर मलिक, कोषाध्यक्ष ओमपाल चौहान, प्रचार मंत्री योगेन्द्र महले और आय व्यय निरीक्षक बाबू सिंह राठी चुने गए। समारोह में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण भी किया गया।

जाट महासभा के अध्यक्ष चमन सिंह और महामंत्री प्रवीण राणा बने

बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में अखिल भारतीय जाट महासभा ब्लॉक बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चमन सिंह, महामंत्री प्रवीण राणा, उपाध्यक्ष राजबहादुर मलिक, कोषाध्यक्ष ओमपाल चौहान, प्रचार मंत्री योगेन्द्र महले तथा आय व्यय निरीक्षक बाबू सिंह राठी बनाए गए। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी और आगंतुक महानुभावों का पंकज चौधरी ने अपने प्रतिष्ठान चौधरी ट्रैवल्स पर स्वागत और सम्मान किया। नई कार्यकारिणी ने समारोह के बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।