एनसीसी कैडेट्स को बताए साइबर सुरक्षा के नियम
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों पर जागरूक किया गया। कर्नल प्रवीण भाल और कर्नल नवीन पाराशर के नेतृत्व में, एसएचओ कर्मवीर ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए और उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1039 का उपयोग करने की सलाह दी।

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स को गुरुवार को साइबर क्राइम से बचाव को जागरूकता की गई। इस दौरान कैडेट्स को जानकारी दी गई। 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर के कुशल नेतृत्व में डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में साइबर क्राइम से संबंधित विभाग के एसएचओ कर्मवीर ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा संबंधी गुर सिखाए। उन्होंने बताया की किस प्रकार हम सभी विभिन्न तकनीकी उपायों का पालन करते हुए अपने डिजिटल एकाउंट्स की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए हमें अपने अकाउंट के पासवर्ड एवं उनके संचालन हेतु जनरेट होने वाले ओटीपी किसी से भी शेयर नहीं करने चाहिए।
अगर फिर भी किसी के साथ इस प्रकार की घटना हो ही जाती है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1039 पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए ताकि तुरंत समस्या का समाधान निकाला जा सके। इसके द्वारा हम साइबर ठगी से भी बच सकते हैं। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि सभी एनसीसी कैडेट्स अपने परिवार एवं अपने पास पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों को साइबर सुरक्षा के उपायों से अवगत कराएं तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में उनका मार्गदर्शन करें। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने आज मैप रीडिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन एवं ड्रिल आदि की कक्षाओं में शामिल होकर उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं उनका अभ्यास किया। कक्षाओं के संचालन में समस्त सहयोगी एनसीसी अधिकारी एवं पी आई स्टाफ उपस्थित रहे। आज की दिनचर्या का समापन शारीरिक स्वास्थ्य हेतु खेलकूद के साथ हुआ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


