Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsNational Youth Day Celebrated with Enthusiasm on Swami Vivekananda Jayanti in Muzaffarnagar
स्वामी विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

स्वामी विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर और जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आचार्या रेशु सैनी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। युवा सैंन समाज ने पौधारोपण भी किया।

Jan 12, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुस्तफाबाद पचैंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज तथा सनातनी युवा सैंन समाज द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोति कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय की आचार्या रेशु सैनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों एवं युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रबंधक डॉ. पी.के. श्रीवास्तव डीन, मॉं शाकुम्बरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर) ने भी संबोधित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संचालन दुर्गेश नंदिनी कौशिक द्वारा किया गया। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संकल्प दौड़ का आयोजन भी किया गया। विद्यालय सभागार में स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। सनातनी युवा सैंन समाज के तत्वावधान से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर युवा सैन समाज द्वारा सैन मार्ग विश्वकर्मा चौक से जानसठ अड्डे तक पर गो वंश की रक्षा करने वाले दर्ज़नो युवाओं द्वारा पौधारोपण कराया गया। इस अवसर पर अभिनव चौहान, शिवम चौहान, शंकर चौहान, वंश पाराशर, अभिषेक शर्मा, आर्यन ठाकुर, प्रतीक आर्य, विकास सेन, पारस जैन, अंकुश पांचाल, देवांश शर्मा,मोहित सैन, मोहित सूर्य आदि उपस्थित रहे।