Muzaffarnagar News: श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम और एथलेटिक्स आदि में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं आईक्यूएसी डीन डॉ. विनीत कुमार ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने को कहा, जबकि विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने खेलों को स्वास्थ्य, अनुशासन और रोजगार का सशक्त माध्यम बताया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। शतरंज महिला वर्ग में अवंतिका प्रथम, चाहत द्वितीय व मुस्कान तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में दक्ष पाल प्रथम, यशस्वी सिंह द्वितीय व प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। कैरम (पुरुष) में आयुष ने पहला, अनुज ने दूसरा और शांतनु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
एथलेटिक्स की 100, 200 व 400 मीटर महिला दौड़ में चाहत ने पहला और अवंतिका ने दूसरा स्थान पाया, जबकि हुस्न जाहन और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में शिवांकर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजहर अली, हर्ष त्यागी व विश्वेंद्र सिंह दूसरे और हर्ष, हेमंत व निकिल तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. अब्दुल अजीज, संदीप, तरुण, प्रशांत व हिमांशु उपस्थित रहे।


