संशोधित.... नशा व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प

Mar 03, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - ​- चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस कैंप का हुआ समापन संशोधित.... नशा व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्पसंशोधित.... नशा व

संशोधित.... नशा व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्प

चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए समाज सुधार का संदेश दिया। सोमवार को शिविर के सातवें दिन प्रथम इकाई ने नगला राई और द्वितीय इकाई ने चरथावल देहात में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को नशे, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महाविद्यालय के सचिव श्री राकेश वशिष्ठ और जैन कन्या महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सविता वशिष्ठ ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज सेवा और अनुशासन की भावना जागृत करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह और सुमित कुमार नागयान ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी स्वयंसेवकों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सुखपाल सिंह, सुनील कुमार, विनीत कुमार, तरस पाल, तरबिया, कशिश, पूजा और दीपाली सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।